पॉपुलर रियलिटी शो ‘रोडीज़ XX’ के 20वें सीज़न का ताज कुशल तंवर के नाम हो गया है। एल्विश यादव की टीम के सदस्य कुशल ने फिनाले में बाज़ी मारते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
*एल्विश यादव ने जताया आभार*
कुशल की जीत से भावुक हुए एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर फैंस का शुक्रिया अदा किया और लिखा, “आपके प्यार और सपोर्ट के बिना मैं और मेरा भाई गुल्लू (कुशल तंवर) ये ट्रॉफी नहीं जीत पाते।”
*कुशल की जीत के खास मायने*
कुशल की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्हें एक समय शो से बाहर कर दिया गया था, लेकिन वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और सभी को हैरान कर दिया।
विजेता कुशल तंवर को 10 लाख रुपये नकद और एक दमदार बाइक इनाम में दी गई। एल्विश यादव ने फिनाले के मंच पर कुशल को गले लगाकर जीत की बधाई दी।





























