ओटीटी ऐप्स पर बढ़ती अश्लीलता को लेकर IT मंत्रालय ने बुलाई बैठक

    0
    173

    आईटी मंत्रालय ने बुधवार, 7 मई को उल्लू आदि ओटीटी ऐप्स पर बढ़ती अश्लीलता को लेकर बैठक बुलाई है। बैठक 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक में कड़े निर्णय लिये जाने की संभावना है।

     

     

     

     

    *राष्ट्रीय महिला आयोग की कार्रवाई*

     

    राष्ट्रीय महिला आयोग ने उल्लू ऐप को अश्लील सामग्री दिखाने के मामले में समन भेजा है। उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल और संचालक एजाज खान को रियलिटी शो हाउस अरेस्ट को लेकर महिला आयोग ने 9 मई को पेश होने का आदेश दिया है।

     

     

     

    *केंद्र सरकार की तैयारी*

     

    केंद्र सरकार सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त कानून लाने की तैयारी शुरू कर चुकी है। इस बैठक में कड़े निर्णय लिये जाने की संभावना है।

     

     

     

     

    *सांसदों की मांग*

     

    ठाणे के शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने संसद में अश्लील और हिंसक सामग्री प्रसारित करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के संबंध में नियम 377 के तहत आवाज उठाई थी। उन्होंने सूचना एवं प्रसारणमंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में ज्ञापन दिया था। सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस मुद्दे पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कार्रवाई की मांग की है।

     

     

     

     

    *अश्लीलता के खिलाफ कार्रवाई*

     

    शिवसेना यूबीटी के नेता अंबादास दानवे ने अश्लीलता फैलाने को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस पर संज्ञान लेते हुए कहा कि इस तरह की सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here