रांची के सदर अस्पताल में एक नई और एडवांस कैमरा तकनीक से पित्त की थैली (गॉल ब्लैडर) के स्टोन और सूजन का ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन श्यामली कॉलोनी की रहने वाली 30 साल की महिला का किया गया, जो पिछले एक हफ्ते से पेट दर्द से परेशान थी।
*नई तकनीक से ऑपरेशन*
इस तकनीक में ICG डाई का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों को पित्त की थैली और आसपास के अंग अलग-अलग रंगों में साफ नजर आते हैं। इससे ऑपरेशन और भी सुरक्षित और आसान हो जाता है।
*ऑपरेशन सफल*
ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और डॉक्टर्स का कहना है कि मरीज को अब आराम है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। ऑपरेशन करने वाली टीम में एडवांस लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अजीत कुमार, एनेस्थेटिस्ट डॉ. चंदन झा, नेली सिस्टर, ओटी असिस्टेंट मंटू, नीरज, नंदिनी, सरिता, अमिता और पूरा OT स्टाफ शामिल था।
*सदर अस्पताल की नई उपलब्धि*
यह ऑपरेशन सदर अस्पताल के लिए एक नई उपलब्धि है और मरीजों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। इस तकनीक के इस्तेमाल से अस्पताल में और भी सफल ऑपरेशन किए जा सकते हैं।





























