उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार को चेतावनी दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि सीमा पर सेना की अभी जरूरत है और सरकार को इस मामले में बड़ा कदम उठाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब भी पाकिस्तान से सवाल खड़ा करोगे, तब आपको चीन से भी मुकाबला करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पीओके की तरफ देखोगे तो साथ में चीन से भी भिड़ना पड़ेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी दोहरी चुनौती पाक और चीन दोनों है, लेकिन सरकार ध्यान भटकाना चाहती है।
अखिलेश यादव ने शहीदों के परिजनों की दुर्दशा पर भी बात की और कहा कि शहीदों के परिजन सरकार के सांसद-मंत्रियों पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। उन्होंने पूछा कि मरने वालों को डेढ़ घंटे तक कोई पूछने नहीं आया और पीड़ितों को कोई अस्पताल में देखने नहीं गया।
सिंधू जल संधि स्थगित करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इसे करने के बाद पाकिस्तान खत्म हो जाएगा, लेकिन हमें इतना टेक्निकल नॉलेज नहीं है कि इसके लिए कितना समय लगेगा और कितना इन्फ्रास्ट्रक्चर बनाना पड़ेगा।
अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेरोजगारी और शिक्षा पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है, लड़कियों के लिए वातावरण असुरक्षित होता जा रहा है और शिक्षा में भाजपा के राजनीतिक हस्तक्षेप से शिक्षा मध्यम वर्ग और गरीब से दूर होती जा रही है।
*अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा सरकार में PDA जातियों पर हो रहा है हमला*
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में PDA में शामिल जातियों पर चुन-चुन कर हमला हो रहा है। उन्होंने उदाहरण दिया कि इलाहाबाद में दलित को जिंदा जला दिया गया, बनारस में पटेल समुदाय के आदमी को गोली मार दी गई और जौनपुर में मौर्य को दौड़ा-दौड़ा कर मार दिया गया।

























