पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को थैंक यू, गिरफ्तार हुआ मोहम्मद नौशाद

0
112

बोकारो पुलिस ने मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयब्बा को थैंक यू कहा था। नौशाद ने अपने पोस्ट में लिखा था, “थैंक यू पाकिस्तान, थैंक यू लस्कर ए तेयब्बा, मे अल्लाह ब्लेस यू ऑलवेज, आमीन, आमीन।” आगे लिखा था कि “वी विल बी मोर हैप्पी इफ आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल एंड द मीडिया एंड टारगेटेड”।

 

 

 

 

 

*पुलिस की कार्रवाई*

 

इस पोस्ट के बाद मामला तूल पकड़ने लगा, जिसके बाद बोकारो पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार नौशाद से पूछताछ कर रही है। नौशाद के पिता का नाम मोहम्मद मुस्ताक है और वह मिल्लत नगर के रहने वाले हैं।

 

 

 

*पहलगाम आतंकी हमला*

 

गौरतलब है कि पहलगाम के बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयब्बा के हिट स्क्वॉड द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।

 

 

 

 

*सरकार की कड़ी कार्रवाई*

 

सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए काम कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here