रांची: रांची के मोरहाबादी स्थित द अंपायर अपार्टमेंट में आग लग गई, जिससे, स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया
बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित अपार्टमेंट में अगलगी की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मामले की पड़ताल की। इस घटना में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
द अंपायर बिल्डिंग के छठे तल्ले में आग लगी है। जानकारी के मुताबिक, फ्लैट काफी दिनों से बंद था। आग लगने की वजह से कुछ सामान जल गए हैं। इस घटना में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

































