रांची DC का जनता दरबार, उठे रोजगार-बाजार के मुद्दे

0
6

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जनता दरबार में मंगलवार को अपने कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। रांची जिले के अलग-अलग इलाकों से पहुंचे लोगों ने रोजगार, विकास योजनाओं और बाजार से जुड़ी कई समस्याएं डीसी के सामने रखीं।

डीसी ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

कांके प्रखंड के नगड़ी क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों ने इलाके में चल रही और प्रस्तावित विकास योजनाओं की जानकारी डीसी को दी। ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

इस पर डीसी ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं और जरूरतों को समझने के लिए हाउस टू हाउस सर्वे कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहां स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की दिशा में पहल की जाएगी।

मोरहाबादी मैदान में बंद पड़े साप्ताहिक बाजार को दोबारा शुरू कराने की मांग भी डीसी के सामने रखी गई। इसके अलावा, दुकानदारों से कथित अवैध वसूली किए जाने की शिकायत भी की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत की जांच करने और नियम के मुताबिक जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here