एशियन गेम्स की गोल्डन बेटियों से मिले CM हेमंत, मिठाई खिलाकर जताई खुशी

0
9

रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली झारखंड की स्टार हॉकी खिलाड़ियों सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी चैंपियन बेटियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

झारखंड की इन बेटियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ राज्य, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों, खासकर बेटियों के लिए नई प्रेरणा पेश की है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

झारखंड की धरती से निकली इन बेटियों की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर राज्यभर में गर्व और खुशी का माहौल है। रांची में मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात ने खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here