रांची में शराब की बड़ी खेप बरामद, हेहल में अवैध शराब का भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार

0
36

रांची: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मुरला पहाड़, हेहल में पुलिस ने एक दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद की है। पुलिस ने दुकान की संचालिका पूर्णिमा कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि मुरला पहाड़, हेहल स्थित एक दुकान में अवैध रूप से विदेशी शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने अमन स्टोर में छापेमारी की।

तलाशी के दौरान, दुकान से अलग-अलग कंपनियों की कुल 114 बोतल और केन बरामद किए गए। इनमें किंगफिशर, Tuborg, गॉडफादर और अल्ट्रामैक्स बियर के अलावा RS, B-7, I-CONIQ, RC, McDowell और Magic Moment समेत अन्य ब्रांड की शराब शामिल है।

पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर विधिवत सील कर दिया। मामले में दुकान की संचालिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में सुखदेवनगर थाना पुलिस के अधिकारी, महिला आरक्षी और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here