थाना प्रभारी से विवाद में जयराम महतो पर FIR, गाली-गलौज का आरोप

0
16

झारखंड: धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ कथित गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। FIR में विधायक के अलावा 10 नामजद और 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार, 22 अगस्त की रात विधायक ने WhatsApp कॉल कर समर्थक की गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताई। आरोप है कि बातचीत के दौरान गाली-गलौज, वर्दी उतरवाने और सरकार बदलने के बाद देख लेने की धमकी दी गई।

इसी बीच दोनों के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। विवाद जेएलकेएम नेता गणेश दास की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुआ, जिसके बाद थाने में पुलिस और विधायक समर्थकों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और गंभीर आरोप लगाए हैं। जयराम महतो ने आरोपों को खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज की जांच की मांग की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here