रांची: रांची में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद और झड़प के मामले में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़े सदस्यों के खिलाफ कोतवाली थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी में कुणाल सिंह, रविंदर, पीयूष, चंडी तिवारी, चिरंजन, सौरव, वीरेंद्र प्रताप और सुमित शर्मा समेत 14 नामजद और 100 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
वहीं, झामुमो से जुड़ी एक युवती के बयान पर छात्र आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कुछ युवकों के खिलाफ अलग से छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान, दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद झड़प की स्थिति बनी थी। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


































