रांची: रांची में हज़रत क़ुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने रांची एसएसपी राकेश रंजन और रांची के सिटी एसपी पारस राणा से मुलाकात कर 219वें उर्स-ए-मुबारक के लिए आमंत्रित किया।
उर्स का आयोजन 27 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक होगा। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को चादरपोशी के लिए आमंत्रित करते हुए महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की जानकारी दी। इस दौरान, उर्स के दौरान विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
एसएसपी ने मेला परिसर और दरगाह में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर्स तैनात करने को कहा। मुलाकात में सदर अयूब गद्दी, सचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिज़वान हुसैन, वार्ड 45 के पार्षद नसीम गद्दी (पप्पू गद्दी) और सह सचिव ज़ुल्फ़िकार अली भुट्ठों मौजूद रहे।


































