रांची में बारिश का कहर, सड़कों पर जलजमाव ने बढ़ाई परेशानी

0
25

रांची: मंगलवार (11 अगस्त) दोपहर तक तेज गर्मी और उमस के बाद शाम को मौसम में बदलाव आया। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, जलजमाव के कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ गई। शाम करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी जम गया। नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। वहीं, कई जगहों पर बारिश का पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज बारिश के कारण बड़ा तालाब रोड, मेन रोड, करमटोली रोड, हिंदपीढ़ी समेत दर्जनों स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई जगह पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।

बारिश ने फुटपाथ दुकानदारों की परेशानी और बढ़ा दी। मंगलवार को भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान के कारण कई दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं। दोपहर तक तेज गर्मी के बाद शाम में बारिश शुरू होने से दुकानदारों को कारोबार का मौका भी नहीं मिल सका।

दुकानदारों ने बताया कि शाम के समय बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है और यही कमाई का प्रमुख समय होता है। लेकिन, तेज बारिश से सड़क पर पानी भर गया और ग्राहक भी बाजार नहीं पहुंच सके। दिनभर की तैयारी और उम्मीदों पर बारिश ने पानी फेर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here