रांची: जेपीएससी व जेएससीए परीक्षा में कथित धांधली और विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद के दौरान रांची के रातू रोड, पिस्कामोड़, मेट्रो गली और किशोरगंज चौक समेत कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
पिस्कामोड़ में सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बाधित करने का प्रयास किया गया। वहीं, मेट्रो गली और किशोरगंज चौक के सामने टायर जलाकर विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
बंद के दौरान, प्रशासन ने सख्ती दिखाई दे रही है। पुलिस ने रातू रोड से प्रदर्शनकारियों के सामने भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किए गए हैं, ताकि, यातायात सामान्य हो सके। भाजपा कार्यकार्ता बाइक रैली निकाल कर झारखंड बंद करा रहे हैं। साथ ही, अलग-अलग स्थानों पर सड़क पर उतरकर जाम कराने का प्रयास कर रहे हैं।
झारखंड बंद का असर दुकानों पर भी देखने को मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील भी कर रहे हैं। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने दुकानों को बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं। इससे बाजारों में बंद का असर दिखाई देने लगा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि जेपीएससी और जेएससीए परीक्षा में कथित धांधली तथा छात्रों के समर्थन में भाजपा ने झारखंड बंद का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं।


































