रांची: रांची में छात्र आंदोलन में शामिल होने के लिए रांची पहुंचे दूसरे जिलों के छात्रों को सुरक्षित घर वापसी के लिए जिला प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था की है। इसमें प्रशासन की ओर से रेलवे स्टेशन बस स्टैंड एवं नजदीकी जिलों की ओर जाने वाली छात्रों के लिए आवश्यकता के अनुसार वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
जिला प्रशासन के अनुसार आंदोलन में शामिल होने के बाद अपने-अपने जिलों को लौटाने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन ने जिम्मेदारी उठाई है। प्रशासन का यह साफ कहना है कि, बाहर से आए किसी भी छात्र को अकेले या असहाय होकर घर लौट के लिए भटकना नहीं पड़ेगा इसका विशेष ध्यान प्रशासन रखेगी।
इसमें छात्रों की परिवहन संबंधी समस्या और आवश्यक सहायता के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर http://9162738438 भी जारी किया है, जिसमें, दूसरे जिलों से राज्य छात्र घर लौट के लिए परिवहन की जरूरत होने पर इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
इसी के साथ, प्रशासन ने यह बताया कि, हेल्पलाइन पर पर्याप्त सूचना के आधार पर छात्रों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा, एवं रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड या सामूहिक रूप से नजदीकी जिलों की ओर जाने वाले छात्रों के लिए भी परिवहन की व्यवस्था की जाएगी।


































