रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा घेराव का आह्वान किया है। छात्रों के इस प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए रांची प्रशासन सतर्क है।
विधानसभा घेराव के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम और रूट डायवर्जन की स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए कुछ निजी स्कूलों ने सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है, जबकि कई स्कूलों ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया है। स्कूल प्रबंधन की ओर से अभिभावकों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी गई है।
इधर, प्रदर्शन को देखते हुए राँची जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों सहित शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। आवश्यकता के अनुसार कुछ मार्गों पर यातायात में बदलाव।

































