कोरिया मास्टर्स के फाइनल में अस्मिता चलिहा की धमाकेदार जीत

0
16

खेल: कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की अस्मिता चलिहा ने शनिवार को महिला एकल के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता रामराज को तीन गेम तक चले मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-13 से हरा दिया।

अस्मिता ने पहला गेम 21-13 से अपने नाम किया। लेकिन, दूसरे गेम में रक्षिता ने वापसी करते हुए 21-16 से जीत हासिल की। हालांकि, तीसरे और निर्णायक गेम में अस्मिता ने अपने अनुभव और आक्रामक खेल का बेहतरीन इस्तेमाल किया। उन्होंने निर्णायक गेम में रक्षिता को कोई मौका नहीं दिया और 21-13 से गेम जीतकर फाइनल में पहुंच गई।

अब 26 वर्षीय गुवाहाटी की अस्मिता फाइनल में रविवार को चीन की हान कियानशी से भिड़ेंगी। हान ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की गैरवरीय किम गा राम को हराकर फाइनल में पहुंची है। अस्मिता ने क्वार्टर फाइनल में जापान की शीर्ष वरीय हिना अकेची को 20-22, 21-15, 21-19 से हराया था।

रक्षिता रामराज ने भी टूर्नामेंट में उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में हमवतन तन्वी शर्मा को 18-21, 21-19, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here