लोकसभा में राहुल गांधी का हंगामा, अमित शाह को हटाने की मांग

0
16

राजनीति: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में सत्र के दौरान दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया, उन्होंने इसका जिम्मेदार देश के गृह मंत्री अमित शाह को ठहराया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया। इसके बाद, उन्होंने बुधवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातें रखी।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, मैंने घायल छात्रों का एम्स का मेडिकल सर्टिफिकेट देखा है। मुझे संसद में बोलने नहीं दिया गया। बार-बार सदन में टोका गया। छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और गोली चलाने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान छात्रों को लाठियों में कील गाड़कर मारा गया. महिलाओं को भी मारा गया. इनमें से कई लोग बिना पुलिस की वर्दी के थे। राहुल ने दावा किया कि शायद ये आरएसएस या बीजेपी के लोग थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों के साथ जो बर्बरता के साथ कार्रवाई हुई है। इसके लिए, सीधे तौर पर अमित शाह जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांग करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को हटा देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अमित शाह के ही कहने पर दिल्ली पुलिस ने लाठी चार्ज और छात्रों पर पैलेट गन चलाई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here