CJP के ‘संसद चलो मार्च’ में बवाल, पुलिस का बड़ा एक्शन

    0
    23

    नई दिल्ली: सोमवार, 20 जुलाई को कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो मार्च’ के दौरान जंतर-मंतर पर भारी हंगामा देखने को मिला। मार्च शुरू होते ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हो गए और आगे बढ़ने के प्रयास में बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की।

    स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। कुछ ही देर में माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

    मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here