अर्जेंटीना को हराकर स्पेन बना फुटबॉल का नया विश्व चैंपियन

0
32

खेल: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अतिरिक्त समय के 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने मैच का एकमात्र गोल कर स्पेन को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

पूरे मुकाबले में स्पेन का दबदबा देखने को मिला। टीम ने गोल करने के 20 प्रयास किए, जबकि अर्जेंटीना केवल 2 बार ही गोलपोस्ट पर हमला कर सकी। अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कई शानदार बचाव किए, लेकिन आखिरकार स्पेन की बढ़त नहीं रोक पाए।

मैच के दौरान, अर्जेंटीना को बड़ा झटका तब लगा, जब एंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड मिलने के बाद टीम को लंबे समय तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा।

इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले लियोनेल मेसी फाइनल में कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके और गोल्डन बूट की दौड़ से भी बाहर हो गए। यह सम्मान फ्रांस के किलियन एम्बापे ने 10 गोल के साथ अपने नाम किया।

इस हार के साथ, अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतने का सपना भी पूरा नहीं कर सकी। वहीं, स्पेन ने शानदार प्रदर्शन के दम पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here