रांची के मोरहाबादी बाजार के दुकानदारों ने अतिक्रमण के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
12

रांची: रांची के मोरहाबादी बाजार के सैकड़ों दुकानदार बुधवार को नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने सब्जियां सजाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दुकानदार नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना है कि वर्ष 2014 में फुटपाथ दुकानदारों के लिए नियम बनाए गए थे, लेकिन पिछले 10 वर्षों में उनके लिए स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्स के पैसे से नगर निगम भवन बनाए गए हैं। बावजूद फुटपाथ दुकानदारों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि नगर निगम केवल गरीब और फुटपाथ दुकानदारों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है। जबकि, वे 5 से 6 हजार रुपये की लागत लगाकर दुकानें सजाते हैं और बार-बार हटाए जाने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों के अनुसार, मोरहाबादी बाजार सप्ताह में दो दिन लगता है और इससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। ऐसे में, बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए बाजार हटाने की कार्रवाई से बड़ी संख्या में दुकानदार प्रभावित हो रहे है।

यहां बता दें कि, नगर निगम ने 3 जुलाई से मोरहाबादी बाजार में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here