रांची के कई इलाकों में 7 जुलाई को बिजली कटौती

0
18

रांची: रांची के कई इलाकों में बिजली मेंटेनेंस का कार्य 7 जुलाई मंगलवार को किया जाएगा, जिसके चलते, सुबह 11 बजे से शाम के 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्र के निवासी समय पर जरूरी कार्य निपटा लें। बिजली मेंटेनेंस कार्य के बाद फिर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

प्रभावित इलाकों के नाम-

आर्यपुरी, रातू रोड और टंगराटोली, पिस्का मोड़, तारा बाबू लेन, नीयर कुन्दन टायर सहित आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

IRBA Grid के New Bay से 33 केवी लाइन को जोड़ने के कारण 33 केवी सिकिदिरी-विकास फीडर का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ओरमांझी अंतर्गत सांडी PSS, ब्लॉक चौक PSS, चायबागान PSS एवं चुट्टूपालू PSS के सभी 11kv फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली सप्लाई दोपहर 12 बजे से शाम के 3 बजे तक बाधित रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here