रांची: रांची जिला के विभिन्न थानों और ओ०पी० में 8 जुलाई को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनशिकायत समाधान के लिए थाना में वरीय पुलिस अधीक्षक मौजूद रहेंगे. समाज में हो रही घटनाओं पर आए दिन थाना में जो शिकायतें मिल रही हैं, उसका भी, इस जनसुनवाई में समाधान निकाला जाएगा।
यहां बता दें कि राजधानी में आम जनता की शिकायतों को निबटाने के लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सप्ताह के हर बुधवार को जिले के सभी थानों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित कियाजा रहा है। इस कार्यक्रम में सीटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी और डीएसपी समेत कई अधिकारी जनता की शिकायत सुनेंगे। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वह अपनी शिकायत नजदीकी थाने पहुंचकर दर्ज कराएं।

































