ओडिशा: पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईस्टर्न जोनल काउंसिल-ईजेडसी) की स्थायी समिति की 15वीं बैठक मंगलवार (7 जुलाई) को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित होगी। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत सदस्य राज्यों के पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा लेंगे। वहीं, झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा भी बैठक में मौजूद रहेंगी।
बैठक में कानून-व्यवस्था, अंतरराज्यीय अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) की तैनाती, ERSS-112 सेवा और फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
































