10वीं पास के लिए 22 पदों पर रांची सिविल कोर्ट में भर्ती

0
23

रांची: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट), रांची ने पिउन/आदेशपाल के 22 रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के लिए 9, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 8, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) के लिए 2, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 2 और अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 1 पद निर्धारित किया गया है।

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।

आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन पत्र और प्रवेश पत्र देवनागरी लिपि में स्वयं के हस्तलेख में भरना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रभारी न्यायाधीश, व्यवहार न्यायालय, रांची के पते पर भेजना होगा।

आवेदन के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता एवं आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां, तीन हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो तथा 25×11 सेमी का स्वयं का पता लिखा हुआ 40 रुपये डाक टिकट लगा लिफाफा संलग्न करना होगा।

आवेदन पत्र का प्रारूप और विस्तृत विज्ञापन व्यवहार न्यायालय, रांची की आधिकारिक वेबसाइट https://ranchi.dcourts.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन भेजने वाले लिफाफे पर विज्ञापन संख्या, पद का नाम और श्रेणी स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here