झारखंड के गैंगस्टरों में ऑनलाइन जंग, धमकियां वायरल

0
17

झारखंड: झारखंड के दो कुख्यात अपराधियों राहुल सिंह और प्रिंस खान के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। दोनों एक-दूसरे को खुलेआम चुनौती देते हुए धमकी भरे पोस्ट और ऑडियो मैसेज शेयर कर रहे हैं। इस घटना के बाद, कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत राहुल सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसमें उसने प्रिंस खान को सीधे निशाने पर लेते हुए गंभीर चेतावनी दी। पोस्ट में उसने दावा किया कि वह प्रिंस खान तक कहीं भी पहुंच सकता है और उसे नहीं छोड़ेगा।

राहुल सिंह की इस पोस्ट के बाद, प्रिंस खान की ओर से भी सोशल मीडिया पर एक ऑडियो मैसेज पोस्ट किया गया। इसमें उसने राहुल सिंह को जवाब देते हुए कहा कि उसकी चुनौती का जल्द ही करारा जवाब मिलेगा। इसके बाद, दोनों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई।

कुछ ही देर बाद राहुल सिंह ने एक और पोस्ट शेयर किया और प्रिंस खान को फिर खुली चुनौती दी। उसने धार्मिक नारों के साथ पोस्ट लिखते हुए कहा कि अब मामला पीछे हटने का नहीं है और जो भी शुरुआत करेगा, उसका अंत कर दिया जाएगा। प्रिंस खान और उसके समर्थकों पर भी तीखी टिप्पणी की।

इसके बाद, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भी राहुल को धमकी दी कि जल्द तुम्हें और तुम्हारे आजाद को मारेंगे। लगातार सामने आ रहे पोस्ट और ऑडियो संदेशों से दोनों अपराधी गुटों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों और धमकियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here