रांची में ऐतिहासिक रथ यात्रा की तैयारी तेज, प्रशासन अलर्ट

0
14

रांची: रांची में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रथ यात्रा के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन के उद्देश्य से कल जगन्नाथ मंदिर मेला परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (लॉ एंड ऑर्डर) धनंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी स्मृति कुमारी, सिटी मैनेजर आफताब आलम, नामकुम अंचलाधिकारी कमल किशोर, सहायक विद्युत अभियंता गंभीर रजवार, जगन्नाथ मंदिर के प्रथम सेवक ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव तथा रथ मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान, विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त रखने, रथ मार्ग के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को हटाने, पार्किंग व्यवस्था, मेला परिसर का नक्शा तैयार करने, वॉच टावर स्थापित करने तथा भीड़ प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और रथ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here