3 जुलाई से 57 दिनों तक चलेगी अमरनाथ यात्रा, 416 CCTV, ड्रोन से निगरानी

    0
    12

    featured: भारत में इस साल श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) द्वारा यह जानकारी दी गयी है। यात्रा का समापन 28 अगस्त, रक्षा बंधन के दिन होगा। यात्रा 57 दिन चलेगी यात्रा की शुरुआत से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन (29 जून) पूजा की जायेगी।

    बता दें कि, 13 वर्ष से कम और 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को यात्रा की अनुमति नहीं है यात्रा के लिए अधिकृत डॉक्टर या अस्पताल से मेडिकल सर्टिफिकेट प्राप्त करना अनिवार्य है।

    श्री अमरनाथजी यात्रा की तैयारियों के संबंध में अनंतनाग के SSP अमोद अशोक नागपुरे ने बताया कि, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा की अहम ज़िम्मेदारी अनंतनाग पुलिस की है। पुलिस ने पूरे यात्रा मार्ग पर CAPF और J&K आई पुलिस की कई कंपनियों की तैनाती की है।

    SSP ने जानकारी दी कि असामाजिक तत्वों की निगरानी को लेकर 6 जगहों पर 34 फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरे लगाये गये हैं। इसके अलावा, रास्ते में 416 CCTV कैमरों का एक नेटवर्क भी लगाया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। हर जोन और सेक्टर में मॉक ड्रिल की जा रही है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here