education: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को फर्जी एवं पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों से सावधान रहने की सलाह दी है। NCERT के अनुसार, उसकी पुस्तकों की अनधिकृत और नकली प्रतियां प्रिंट और डिजिटल दोनों रूपों में प्रसारित की जा रही हैं।
परिषद ने विशेष रूप से बताया है कि कक्षा 9वीं की सामाजिक विज्ञान (भाग-1) की पुस्तक “Understanding Society: India & Beyond” की एक फर्जी कॉपी सोशल मीडिया, वेबसाइटों और मैसेजिंग समूहों के माध्यम से साझा की जा रही है।
NCERT ने स्पष्ट किया है कि छात्र और शिक्षक केवल आधिकारिक स्रोतों से ही पुस्तकें प्राप्त करें। किसी भी अप्रमाणित लिंक, मोबाइल ऐप या निर्धारित समय से पहले उपलब्ध कराई जा रही अध्ययन सामग्री पर भरोसा न करें और न ही उसे साझा करें। परिषद ने कहा है कि फर्जी सामग्री तैयार करने और प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
NCERT के आधिकारिक स्रोत:
NCERT वेबसाइट: https://ncert.nic.in
ई-पाठशाला पोर्टल: https://epathshala.ncert.gov.in
NCERT पुस्तक खरीद पोर्टलः
https://ncertbooks.ncert.gov.in
आधिकारिक पाठ्यपुस्तकों की सॉफ्ट कॉपी:
https://ncert.nic.in/textbook.php
NCERT ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से ही पाठ्यपुस्तकों का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध सामग्री की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दें।
































