झारखंड हेल्थ सेक्टर में नई शुरुआत, CM का संदेश

0
18

झारखंड: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। डॉक्टरों के साथ-साथ हॉस्पिटल मैनेजर्स और फाइनेंस मैनेजर्स की नियुक्ति से अस्पतालों की व्यवस्था को अधिक पेशेवर, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

जितनी बड़ी भूमिका डॉक्टरों की इलाज में है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी अस्पतालों के कुशल संचालन और वित्तीय प्रबंधन की भी है। हमारा प्रयास है कि डॉक्टरों का अधिकतम समय मरीजों की सेवा में लगे और प्रशासनिक व प्रबंधन संबंधी दायित्व प्रशिक्षित टीम संभाले।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के साथ सभी अधिकारी मौजूद रहे। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं केवल भवनों से नहीं, बल्कि संवेदनशील और समर्पित मानव संसाधन से निर्मित होती हैं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि नवनियुक्त सभी अधिकारियों, चिकित्सकों और प्रबंधकों से कहना चाहूंगा कि वह यह याद रखें कि मिलने वाली तनख्वाह राज्य और देश के आम नागरिकों के पैसे से आती है। हम सभी जनता के कर्जदार हैं।

सरकार अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा कर्मचारियों के वेतन और भत्तों पर खर्च करती है जबकि विकास पर बजट का कम हिस्सा खर्च हो पाता है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ जनता की सेवा करें। यदि हम अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें, तो समाज और राज्य में बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here