JAP-1 में पासिंग आउट परेड, CM हेमंत की मौजूदगी में 334 जवान और 6 DSP आज होंगे पास आउट

0
14

रांची: झारखंड की राजधानी रांची डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में गुरुवार को राज्य पुलिस बल के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होने जा रहा है। यहां आयोजित होने वाले पासिंग आउट परेड समारोह में छह डीएसपी और 334 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और छह डीएसपी औपचारिक रूप से अपनी सेवा यात्रा की शुरुआत करेंगे।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे, जो परेड की सलामी लेकर प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जैप-1 परिसर में फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने अंतिम तैयारियों को परखा जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, आईजी पंकज कंबोज, आईजी मयूर पटेल, डीआईजी मनोज रतन चौथे, रांची एसएसपी राकेश रंजन समेत कई अधिकारी शामिल होने की संभावना है।

जानकारी के अनुसार, मुसाबनी पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा सितंबर में आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम तैयार होने और प्रकाशित होने के बावजूद पासिंग आउट परेड का आयोजन नहीं हो पाया था। ऐसे में कई महीनों से प्रशिक्षु जवान इस महत्वपूर्ण दिन का इंतजार कर रहे थे।

पासिंग आउट परेड में शामिल 334 जवानों ने राज्य के विभिन्न इकाइयों और बटालियनों के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, रेल पुलिस, पीटीसी और जैप की विभिन्न इकाइयों के प्रशिक्षु शामिल हैं। परेड के बाद ये सभी जवान राज्य के अलग-अलग जिलों और इकाइयों में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here