मोहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में प्रशासन, 10 हजार पुलिस तैनात

0
13

झारखंड: मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। राज्यभर में 10 हजार से अधिक पुलिस जवानों, 6 हजार से अधिक होमगार्ड जवानों और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल (RAP/RAF सहित) की सात कंपनियों की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को लगाया जाएगा और पूरे आयोजन की निगरानी ड्रोन एवं वीडियो कैमरों से की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here