रिम्स में भोजन से फूड प्वाइजनिंग, 20 लोग बीमार, जांच शुरू

0
13

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भोजन खाने के बाद कुछ मरीजों और उनके परिजनों की तबीयत बिगड़ गई। इससे रिम्स में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही RIMS प्रशासन ने खाने से बीमार हुए लोगों की तत्काल इलाज शुरु की। इसके साथ ही, रिम्स प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बीमार मरीजों ने बताया की दोपहर के खाने में अड़ा, चावक खाया जिसके बाद उन्हें उल्टी और दस्त शूरू हुई।

जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में 18 अटेंडेंट और 2 मरीजों में उल्टी और दस्त की शिकायत पाई गई। संस्थान के अनुसार, सभी प्रभावित लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और इलाज के बाद उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here