PM मोदी को ‘व्हाइट डबल क्रॉस’ सम्मान, स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान

0
14

देश विदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से सम्मानित किया गया है। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

खबर है कि स्लोवाकिया की तीन दिवसीय यात्रा पर गये पीएम मोदी को राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने सोमवार रात विशेष समारोह में द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास से नवाजा।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस खास सम्मान के लिए राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, स्लोवाकिया की सरकार और जनता के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है।

सम्मान को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने कहा। यह सम्मान भारत की 1.4 अरब जनता तथा भारत और स्लोवाकिया के बीच स्थायी मैत्री संबंधों को समर्पित है। जान लें कि पीएम मोदी आज G 7 देशों के 52वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने एवियन (फ्रांस) रवाना होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here