झारखंड में 10 मामलों में केस में CID का बड़ा खुलासा

0
15

झारखंड: झारखंड में विभिन्न गंभीर और चर्चित मामलों की जांच कर रही सीआईडी के पास पिछले छह महीनों के दौरान 15 से अधिक मामले जांच के लिए पहुंचे। इनमें से 10 मामलों में प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी एफआईआर दर्ज कर मामले की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में 5 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

जांच के लिए आए मामलों में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, आपराधिक, साइबर फ्रॉड घटनाएं और अन्य संवेदनशील मामले शामिल हैं। जांच के दौरान, सीआईडी की विशेष टीमों ने संबंधित जिलों का दौरा कर दस्तावेजों की जांच की, गवाहों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। साथ कई लोगों गिरफ्तार भी किया।

जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग, चाईबासा और बोकारो, समेत कई जिलों में सीआईडी ने जांच के बाद दो-दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है। कई मामलों में जांच अभी भी जारी है। साक्ष्यों के आधार पर आगे और कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि जिन मामलों में पर्याप्त साक्ष्य मिले, उनमें नियमित प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जबकि, शेष मामलों की जांच जारी है। सीआईडी का दावा है कि सभी मामलों की निष्पक्ष और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here