रांची: रिम्स ओपीडी के समीप शौचालय व्यवस्था को लेकर मीडिया में प्रकाशित खबर पर रिम्स प्रबंधन ने त्वरित संज्ञान लिया है। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही, डॉक्टरों और कर्मचारियों के लिए भी अलग शौचालय उपलब्ध कराया गया है।
रिम्स प्रबंधन ने बताया कि पुराने भवन के जीर्णोद्धार कार्य के कारण यह अस्थायी स्थिति उत्पन्न हुई थी। प्रबंधन का कहना है कि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।
अस्पताल में नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित किए बिना जीर्णोद्धार कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण कुछ व्यावहारिक चुनौतियां सामने आ रही हैं।
रिम्स प्रशासन ने कहा है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

































