FIR के बाद जमानत के लिए कोर्ट पहुंचे खान सर

    0
    17

    पटना: पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर (फैजल खान) एक बार फिर से सुर्खियों में है। आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश मामले में खान सर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ग्लोबल स्टडीज कोचिंग में तोड़फोड़ व फायरिंग मामले में दर्ज FIR में पटना पुलिस ने खान सर को नामजद आरोपी बनाया है। इस मामले में उन पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई। मामले में खान सर और उनके दोनों निजी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस जांच जारी है।

    इसी बीच, पुलिस कार्रवाई की आशंका के बीच शनिवार को खान सर अपने वकील के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने अपने दोनों बॉडीगार्ड के साथ अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) के लिए याचिका दायर की। कोर्ट परिसर में उनके पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और मीडिया कर्मी भी वहां जुट गए।

    दाखिल याचिका में खान सर की ओर से कहा गया है कि वे जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उन्हें अनावश्यक रूप से गिरफ्तार किए जाने की आशंका है। बचाव पक्ष ने अदालत से अनुरोध किया है कि मामले की सुनवाई तक उन्हें गिरफ्तारी से संरक्षण प्रदान किया जाए।

    बता दें कि, 2 जून की रात खान सर के कोचिंग सेंटर ग्लोबल स्टडीज में कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई थी और सिक्योरिटी गार्ड को भी बुरी तरह से पीटा गया था, जिसका इलाज पटना PMCH में चल रहा है। इस दौरान, फायरिंग की घटना भी हुई थी। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

    फिलहाल, सभी की नजरें कोर्ट के फैसले पर टिकी है। अदालत के फैसले के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि खान सर को इस मामले में कानूनी राहत मिलती है या उन्हें आगे की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here