झारखंड: जामताड़ा की युवा शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सम्मानित किया है। देवासी ने थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन किया है।
बताया जाता है कि देवासी बेहद गरीब परिवार से आती हैं। उनके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, जिस कारण वे बेटी को खेल के लिए जरूरी आर्थिक सहायता नहीं दे पा रहे हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद देवासी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवासी हेंब्रम को आगे बढ़ाने के लिए जो भी मदद संभव होगी। वह अपने स्तर से करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हरसंभव सहयोग जरूरी है।

































