रांची यूनिवर्सिटी में NSUI का क्लस्टर सिस्टम पर बवाल

0
16

रांची: उच्च शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड के विश्वविद्यालयों में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम के खिलाफ छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय परिसर में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नेतृत्व में छात्रों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे छात्रों ने सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नई व्यवस्था का विरोध किया।

छात्र नेताओं का कहना है कि क्लस्टर सिस्टम लागू करने से पहले न तो छात्रों और न ही शिक्षकों से कोई राय ली गई। उनका आरोप है कि रांची विश्वविद्यालय पहले से शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं की दिक्कत और लेट सेशन जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में नई व्यवस्था छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालेगी।

प्रदर्शन के दौरान, कुलपति डॉ. सरोज शर्मा मौके पर पहुंचीं और छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को सरकार और संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here