झारखंड में वोटर लिस्ट का महासर्वे, EC का मिशन

0
27

झारखंड: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) – चरण III के तहत झारखंड राज्य के लिए भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु तैयारी पूर्व से ही निर्धारित है।

श्री के रवि कुमार ने कहा कि इस क्रम में आगामी 23 मई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर सभी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी इस सूची में उनके बीएलओ के नाम और नंबर भी छपे होंगे। जिससे मतदाता अपनी मैपिंग के लिए अपने बीएलओ (BLO) से संपर्क कर सकें। उन्होंने कहा कि अनमैप्ड मतदाताओं की सूची की एक प्रति बीएलओ को भी दी जाएगी, ताकि वे ASDD सूची (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) को अंतिम रूप दे सकें, साथ ही शेष अनमैप्ड मतदाता गणना (Enumeration) फॉर्म के साथ संलग्न किए जाने वाले अपने दस्तावेजों को तैयार कर सकें ताकि घोषणा पत्र के साथ उन्हें प्रस्तुत किया जा सके।

श्री के. रवि कुमार ने कहा कि एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छुटे नहीं इसे लक्ष्य बनाकर कार्य किया जा रहा है। राज्य में प्रत्येक घरों तक उनके मतदान केंद्र क्षेत्र की बीएलओ द्वारा घर-घर विजिट कर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने राज्य के सभी पात्र नागरिकों से आग्रह किया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में आपका सहयोग अपेक्षित है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here