झारखंड में पोस्टिंग का इंतजार, 187 अधिकारी खाली

0
17

झारखंड: झारखंड राज्य सेवा के 187 अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं। इसमें से राज्य पुलिस सेवा के 103 और राज्य प्रशासनिक सेवा के 84 अधिकारी शामिल हैं।

पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे राज्य पुलिस सेवा के 103 अधिकारियों में से 64 अधिकारी ऐसे हैं, जो इंस्पेक्टर से Dy.SP में प्रोन्नत हुए हैं। इसके अलावा, झारखंड लोक आयोग (JPSC) से नियुक्त पुलिस सेवा के 39 अधिकारी भी पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे हैं।

JPSC से नियुक्त राज्य पुलिस सेवा के ये अधिकारी 2022 से अभी तक प्रशिक्षण के दौर से ही गुजर रहे हैं। पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे 84 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपने-अपने पदों से तबादले के बाद पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे हैं।

पिछले दिनों हुए तबादले के दौरान नौ जिले में उप विकास आयुक्त (DDC) के पद रिक्त हुए हैं। इन पदों पर अब तक किसी को पदस्थापित नहीं किया गया है। इसके आलावा, राज्य में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के सात पद खाली पड़े हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here