रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की ओर से मादक पदार्थों से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में CID समेत विभिन्न जिलों के पुलिस पदाधिकारी और जांच एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान राज्य में दर्ज ड्रग्स मामलों की समीक्षा की गई और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में अनुसंधान को मजबूत करने, जब्त मादक पदार्थों के निष्पादन और कोर्ट में समय पर चार्जशीट दाखिल करने को लेकर चर्चा की।
बैठक में ड्रग तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई, एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और तकनीकी अनुसंधान को बढ़ाने को लेकर भी मंथन किया गया। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाई जा रही है।
इस दौरान, संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और पुलिस पदाधिकारियों को जांच प्रक्रिया में समन्वय बनाकर कार्रवाई करने को कहा गया।
































