रांची में तेल संकट की अफवाहों पर प्रशासन सख्त

0
12

रांची: पेट्रोल-डीजल खत्म होने की चर्चा के बीच मंगलवार को जिला प्रशासन ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कंपनियों ने साफ कहा कि शहर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। कहीं भी तेल की कमी नहीं है।

दरअसल, नामकुम और पिठोरिया के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल कम होने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं। इसी को लेकर प्रशासन ने कंपनियों से स्थिति की जानकारी ली।

सदर एसडीओ कुमार रजत ने कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई लगातार हो रही है। उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिया कि ट्रांसपोर्ट या सप्लाई से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो उसका तुरंत समाधान करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

प्रशासन ने तेल कंपनियों से अपने पेट्रोल पंपों पर नजर बनाए रखने को भी कहा है, ताकि कहीं भी बेवजह भीड़ या जमाखोरी जैसी स्थिति न बने। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जरूरत के हिसाब से ही तेल खरीदें और अफवाह फैलाने से बचें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here