रांची में लापता बच्ची का शव बरामद, तलाश खत्म

0
45

रांची: सदर थाना क्षेत्र के कोकर खोरहा टोली से लापता हुई 18 महीने की मासूम बच्ची अदिति पांडे का शव बरामद कर लिया गया है। बच्ची का शव गाड़ीगांव इलाके के नाले से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि बच्ची रविवार से लापता थी, जिसके बाद परिजनों ने सदर थाना में सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस लगातार तलाश अभियान चला रही थी। घर के पास मौजूद बड़े नाले को देखते हुए शुरू से ही हादसे की आशंका जताई जा रही थी।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से नाले के आसपास लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान गाड़ीगांव स्थित नाले से बच्ची का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

इससे पहले रांची पुलिस ने बच्ची का सुराग देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी। फिलहाल, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह पूरी तरह हादसा था या इसके पीछे कोई और कारण है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here