रामगढ़ के नया मोड़ पर एक कर बनी आग का गोला

0
15

रामगढ़: रामगढ़ के नया मोड़ फोर लेन चौराहा पर गुरुवार की रात करीब 8 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद, कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। कार मलिक मांडूडीह निवासी रवि कुमार सहित अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का कोशिश की। तब तक, कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।

जानकारी के अनुसार, रवि कुमार मांडू से एक मरीज को लेकर रामगढ अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान, नया मोड ओवरब्रिज के पास आगे चल रही एसयूवी ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही हुंडई रवि कुमार की कार उससे टकरा गई। दर्घटनागस्त कार को टोचन कर कुजू ओपी लाने के क्रम में नया मोड़ फोर लेन चौराहा के समीप शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लग गई।

सूचना मिलते ही कुजू ओपी के एसआई आशीष कुमार गौतम व एएसआई राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुट गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here