झारखंड में मौसम का अलर्ट, 60 किलोमीटर के रफ्तार से चलेगी आंधी

0
15

झारखंड: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं, गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, गुरुवार दोपहर से ही तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में सबसे अधिक 35.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, जमशेदपुर और डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान नामकुम में 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने 7 और 8 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, गर्जन और वज्रपात की आशंका है।

इसमें हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह शामिल हैं।

9 और 10 मई को मौसम और ज्यादा खराब हो सकता है। इन दिनों हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। 9 मई को धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी और गुमला समेत उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिलों में तेज आंधी और गर्जन का असर दिख सकता है। वहीं, 10 मई को धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला में तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा रहेगा।

रांची और आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश या गर्जन की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। 7 मई को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। 8 से 11 मई के बीच अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम 20 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन, उसके बाद, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here