राजनीति: पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व विजय के बाद दोनों राज्यों में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गयी है।
खबर है कि बंगाल में नयी सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 9 मई की तिथि चुनी गयी है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इसकी पुष्टि की है।
अहम बात यह है कि बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के चुनाव की जिम्मेदारी अमित शाह को सौंपी गयी है। वे पर्यवेक्षक के रूप में बंगाल भेजे जा रहे हैं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन मांझी सह-पर्यवेक्षक होंगे। खबर है कि अमित शाह बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे।
श्री शाह नवनिर्वाचित विधायकों से बातचीत करेंगे। सभी की राय जानने के बाद विधायक दल के नेता और नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी।
असम की बात करें तो वहां के लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को सह पर्यवेक्षक बनाया गया है।

































