काफी समय बाद एयरपोर्ट पर देखी गई कैटरीना-विक्की की क्यूट मोमेंट

0
15

lifestyle: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल एक बार फिर साथ नजर आई है। लंबे समय से लाइमलाइट से दूर चल रही कैटरीना हाल ही में अपने पति विक्की के साथ एयरपोर्ट स्पॉट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पब्लिक अपीयरेंस में दिखी झिझक, फिर दिए पोज

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कैटरीना और विक्की साथ दिखाई दे रहे हैं। शुरुआत में कैटरीना कैमरे के सामने पोज देने में थोड़ी झिझकती नजर आती हैं, लेकिन बाद में विक्की के साथ स्माइल करते हुए पोज देती हैं और आगे बढ़ जाती हैं। इस दौरान, कैटरीना ऑल-ब्लैक लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं विक्की ब्लैक आउटफिट के साथ ब्राउन जैकेट में नजर आए।

फैंस ने जताई खुशी

लंबे समय बाद दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए किसी ने लिखा, कैटरीना तो ईद का चांद हो गई हैं, तो वहीं दूसरे यूजर ने पॉजिटिव वाइब्स कहकर कपल की तारीफ की। कई फैंस ने इसे लंबे समय बाद की खास झलक बताया।

नवंबर 2025 में बनीं मां

कैटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी समय तक निजी रखा था। बाद में, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी साझा की। 7 नवंबर 2025 को उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम कपल ने विहान कौशल रखा। बेटे के नाम की घोषणा करते हुए उन्होंने एक प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बच्चे का हाथ दिखाई दे रहा था।

वर्क फ्रंट पर क्या है अपडेट?

वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार मेरी क्रिसमस में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं। इससे पहले वह टाइगर 3 में दिखी थीं। फिलहाल, उनकी अगली फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, जी ले जरा को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है, जिसमें आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके नजर आने की चर्चा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here