शादी से पहले प्रेगनेंसी खबर पर नेहा धूपिया ने बताया सच

0
15

lifestyle: एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की है। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वह शादी से पहले प्रेग्नेंसी को भगवान का आशीर्वाद मानती हैं।

नेहा ने अपनी लव स्टोरी को याद करते हुए बताया कि उनकी और अंगद बेदी की दोस्ती कई साल पुरानी थी। लेकिन, अचानक हुई प्रेग्नेंसी ने उनके रिश्ते को एक नया मोड़ दे दिया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उन्होंने शादी के लिए ‘हां’ कहा।

साल 2018 में नेहा और अंगद ने एक निजी समारोह में शादी की थी। उस समय यह खबर भी सामने आई थी कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं, जो बाद में सही साबित हुई। शादी के कुछ महीनों बाद नवंबर 2018 में उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ। इसके बाद 2021 में उनके बेटे गुरिक का जन्म हुआ।

नेहा ने यह भी कहा कि उस समय उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने और अंगद ने इन बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने रिश्ते और प्यार को प्राथमिकता दी। पॉडकास्ट में अंगद बेदी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह कई सालों तक नेहा को प्रपोज करते रहे, लेकिन वह अपने करियर में व्यस्त थीं और उन्होंने तुरंत हामी नहीं भरी। वहीं, नेहा ने कहा कि उस समय उनका पूरा फोकस अपने काम पर था।

नेहा धूपिया का मानना है कि उनकी प्रेग्नेंसी ने ही उन्हें यह एहसास दिलाया कि सही इंसान उनके पास ही है। उन्होंने इसे अपनी प्रेम कहानी को पूरा करने वाला एक खास और सकारात्मक मोड़ बताया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here