झारखंड: झारखंड कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2021 और 2022 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल (लेवल-11) में पदोन्नत किया गया है।
अधिसूचना के मुताबिक, 2021 बैच के आईपीएस शुभम कुमार खंडेलवाल और गौरव गोस्वामी को 28 मार्च 2025 से प्रोन्नति दी गई है। जबकि एस। मोहम्मद याकुब को 22 जून 2025 से पदोन्नति का लाभ मिला है। वहीं, 2022 बैच के आईपीएस शिवम प्रकाश को 1 जनवरी 2026 से सीनियर टाइम स्केल प्रदान किया गया है। प्रोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के सीनियर टाइम स्केल (लेवल-11) का वेतनमान और अन्य लाभमिलेंगे।


































